भोजन करने का सही तरीका: खाना सिर्फ पेट नहीं भरता, आपकी सेहत भी बदलता है ; क्या आप भी टीवी देखते हुए, मोबाइल चलाते हुए या घर में
Electric Chaff Cutter बहस करते हुए खाना खाते हैं? अगर हाँ, तो सावधान हो जाइए। आचार्य मनीष जी के अनुसार, आप जो खाना खा रहे हैं और उसे खाते समय आपकी मानसिक स्थिति कैसी है, इसका आपकी मेडिकल रिपोर्ट पर सीधा असर पड़ता है। खाना केवल कैलोरी या पोषण नहीं है, बल्कि वह उन भावनाओं को भी अपने साथ शरीर के अंदर ले जाता है जो उसे खाते समय आपके मन में
Power Weeder होती हैं। गुस्से या तनाव में खाया गया भोजन शरीर के लिए जहर के समान काम कर सकता है, जबकि शांति और प्रेम से खाया गया साधारण भोजन भी दवा बन जाता है।
खरगोशों पर किया गया एक चौंकाने वाला शोध
1970 में न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने खरगोशों पर एक दिलचस्प रिसर्च की थी। उन्होंने खरगोशों को दो समूहों में
Power Sprayer बांटा और दोनों को एक जैसा ‘हाई फैट’ और अस्वास्थ्यकर (unhealthy) खाना दिया। उम्मीद थी कि दोनों समूहों का कोलेस्ट्रॉल और बीपी बढ़ेगा, लेकिन परिणाम बिल्कुल अलग आए। एक समूह के खरगोश बहुत बीमार हो गए, जबकि दूसरा समूह आश्चर्यजनक रूप से स्वस्थ था। जांच में पता चला कि दूसरे समूह को एक महिला डॉक्टर बड़े प्यार से अपनी गोद में बिठाकर, सहलाते हुए और
Battery Spray Pump बातें करते हुए खाना खिलाती थी। इस प्यार और देखभाल की वजह से उनके शरीर में ऐसे हार्मोन्स रिलीज हुए कि अनहेल्दी खाने का उन पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा।










